लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उप्र बाल कल्याण परिषद, अवध लेडीज क्लब और लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी संस्थान में शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण पर विचार गोष्ठी हुई। इस दौरान महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य और पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं संयोगिता चौहान, शिखा तोमर, डॉ. एस.पी. जैसवार, डॉ. मधु गुप्ता, बुलबुल गोडियाल, सोनिका को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम संयोजिका रीता सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं। महासचिव डॉ. एसएस ढंग और डॉ. असुमा दुई ने महिलाओं के कृतित्व और उनके सामाजिक योगदान पर विचार रखे। इस दौरान मधु चतुर्वेदी, पद्मा गिडवानी, प्रतिमा बाजपेयी, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।