फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान में शुरू होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट

विज्ञापन
ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष और संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सुब्रत चन्द्रा
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर आयुर्विज्ञान संस्थान में खून की बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को स्थायी समाधान मिलेगा। संस्थान के हिमेटोलॉजी विभाग में जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट शुरू होगा। इसके लिए बीमार बच्चों की स्क्रीनिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष और संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सुब्रत चन्द्रा ने बताया कि संस्थान में इस समय किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है। दूसरे चरण में बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए नियमित व संविदा पर डॉक्टर तैनात किए जा चुके हैं। हिमेटोलॉजी विभाग में इस समय 224 बच्चे पंजीकृत हैं। इनकी उम्र 15 साल तक है।

ट्रांसप्लांट के लिए तैयार हैं 80 बच्चे
डॉ. सुब्रत चन्द्रा ने बताया कि 80 बच्चों की बोनमैरो ट्रांसप्लांट प्रोफाइल कराई जा चुकी है। इसमें जेनेटिक्स जांचें भी शामिल हैं। ये बच्चे ट्रांसप्लांट के लिए फिट पाए गए हैं।
विज्ञापन


जानें क्या है बोन मैरो
बोन मैरो (अस्थि मज्जा) हड्डियों के अंदर पाया जाने वाला एक नरम, स्पंजी ऊतक है। इसे स्टेम कोशिकाओं का घर भी कहा जा सकता है। शरीर में दो तरह की कोशिकाएं होती हैं। लाल कोशिकाएं ऑक्सीजन ले जाती हैं। वहीं श्वेत रक्त कोशिकाएं संक्रमण से लड़ने और प्लेटलेट्स याने खून का थक्का बनाने का काम करती हैं। बोन मैरो लाल और पीले प्रकार का होता है। यह पूरे रक्त का उत्पादन करता है। बोन मैरो रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करता है। बोन मैरो में वसा (फैट) भी जमा होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें