फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइक ने महिला... तो रोडवेज बस ने किशोर को मारी टक्कर, दोनों की मौत

Tue, 02 Sep 2025 11:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

 गोंडा में बाइक ने महिला को और रोडवेज बस ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसों में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
प्रियांश की फाइल फोटो, लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्य़ूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में अलग-अलग हादसों में महिला और किशोर की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसों की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


पहला हादसा करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के परसा गोंडरी हनुमान मंदिर के पास हुआ। गुरुपुरवा गांव के ग्राम प्रधान वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि उनके गांव के भगवती प्रसाद तिवारी की पत्नी माया देवी (55) सुबह करीब 5 बजे ननद जनकलली के साथ गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पूजा करने गई थीं। 

वहां से वापस लौटते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद माया देवी वहीं गिर गईं। मौके पर उनकी मौत हो गई। बालपुर चौकी प्रभारी उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


दूसरा हादसा वजीरगंज थाना इलाके के डुमरियाडीह में हुआ। यहां रोडवेज बस ने साइकिल सवार बालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बालक की पहचान कानपुर निवासी शिक्षिका के बेटे प्रियांश (11) के रूप में हुई है। जबकि, उसका साथी अंकुर वर्मा गंभीर रूप से घायल है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें