फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव की जंग में दिग्गजों का हथियार बना बॉलीवुड

Sat, 18 Feb 2017 01:10 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के चुनाव में राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर वीडियो की भी जंग लड़ रहे हैं। ये वो वीडियो हैं, जिन्हें राजनीतिक दलों ने बॉलीवुड का तड़का देकर तैयार करवाया है। युवाओं को लुभाने में यह वीडियो कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन


एक राजनीतिक दल कोई वीडियो जारी करता है, तो जवाब में दूसरा राजनीतिक दल अपना वीडियो लाता है। स्थिति यह है कि भाजपा, सपा व बसपा तीनों के ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सूबे में सत्ता की लड़ाई इस समय चरम पर है। सभी पार्टियों के नेता व स्टार प्रचारक जहां एक ओर जिले-जिले में जनसभा कर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर खुद को सबसे पाक साफ बता रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी पार्टियों की जंग चरम पर है।
विज्ञापन

सपा : ‘डॉन-2’ की तर्ज पर ‘अखिलेश-2’

- फोटो : amar ujala
सपा के समर्थन में शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन-2’ की तर्ज पर ‘अखिलेश-2’ बनाई गई है। इसमें अखिलेश यादव को शाहरुख खान की भूमिका में दिखाया गया है।

इसमें डायलॉग तो डॉन-2 फिल्म के हैं, लेकिन वीडियो में अखिलेश यादव को दिखाया गया है। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह को भी दिखाया गया है।

यह वीडियो युवाओं में खूब वायरल हो रहा है। इसी तरह का दूसरा वीडियो शाहरुख की ही दूसरी फिल्म ‘रईस’ पर बनाया गया है। यह वीडियो भी युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

सपा : ‘डॉन-2’ की तर्ज पर ‘अखिलेश-2’

- फोटो : amar ujala
सपा के समर्थन में शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन-2’ की तर्ज पर ‘अखिलेश-2’ बनाई गई है। इसमें अखिलेश यादव को शाहरुख खान की भूमिका में दिखाया गया है।

इसमें डायलॉग तो डॉन-2 फिल्म के हैं, लेकिन वीडियो में अखिलेश यादव को दिखाया गया है। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह को भी दिखाया गया है।

यह वीडियो युवाओं में खूब वायरल हो रहा है। इसी तरह का दूसरा वीडियो शाहरुख की ही दूसरी फिल्म ‘रईस’ पर बनाया गया है। यह वीडियो भी युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

भाजपा : चारो ओर दंगे ही दंगे हुए हैं...

भाजपा ने सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म ‘गदर’ का सहारा लिया है। इसमें वीडियो तो फिल्म का है, लेकिन आवाज बदल दी गई है। इसकी ऑडियो में अमरीश पुरी फिल्म के हीरो सनी देओल से यह पूछ रहे हैं कि बता सपा को वोट देगा कि नहीं...।

इस पर सनी देओल कहते हैं कि एक बार वोट देकर देख लिया। सोचा था परदेश में बहुत सुख शांति होगी। ...लेकिन चारो ओर दंगे ही दंगे हुए हैं...।

इसमें अमरीश पुरी यह भी कह रहे हैं कि मोदी ने आज तक किया ही क्या है...। सनी देओल अंत में यह कहते हैं कि जिस तरह हमने देश को बचाया है, उसी तरह भाजपा लाकर प्रदेश को भी बचाएंगे।
विज्ञापन

बसपा : ऐसी धाकड़ है...धाकड़ है...

- फोटो : SELF
मायावती के समर्थकों ने उनका वीडियो फिल्म ‘दंगल’ पर बनाया है। इसके गाने ‘ऐसी धाकड़ है...धाकड़ है...’ के तर्ज पर मायावती के समर्थन में पैरोडी बनाई गई है। इसमें मायावती को धाकड़ बताते हुए विरोधियों को चारो खाने चित कर देने की बात है...।

पूरे गाने में मायावती के जो चित्र दिखाए गए हैं, उसमें उन्हें धाकड़ की तरह ही दिखाया गया है। जबकि विरोधियों की ऐसी तस्वीर ली गई हैं, जैसे वे पहले से ही चित नजर आ रहे हैं।

संसद में मायावती द्वारा बुलंदशहर रेप कांड का जो मुद्दा उठाया गया, उसे भी इस वीडियो में दिखाया गया है। अंत में मायावती को शेर बताते हुए गाना है...भेड़ की हाहाकार के बदले... शेर की एक दहाड़ है प्यारे...दंगल...दंगल...।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें