फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया की शादी के लिए जुटाए 75 हजार ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
माल इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को लिफ्ट देकर बुजुर्ग की जेब में रखे 75 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ बेचकर यह रकम बेटी के विवाह के लिए जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक, अतरौली थाना के रुदौली मिश्राखेड़ा निवासी नत्था यादव शनिवार दोपहर 75 हजार नकदी लेकर बैंक में जमा करने माल आ रहे थे।
विज्ञापन

इसके लिए वे मैजिक पर बैठे थे और मुन्नुखेड़ा गांव निवासी दामाद डॉक्टर मुन्नीलाल के पास अटारी स्थित उनके क्लिनिक पर जा रहे थे।
मैजिक चालक ने बुजुर्ग से अटारी पहुंच जाने की बात कहकर करीब दो किलोमीटर पहले माल-भरावन रोड स्थित सलेहनगर पुलिया के पास उतार दिया।
इस बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग को अटारी छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।
रास्ते में बाइक सवार ने बुजुर्ग की जेब काटकर 75 हजार रुपये उड़ा लिए और कुछ दूर चलकर बुजुर्ग को उतारकर भाग निकले।
बुजुर्ग ने बनियान की कटी जेब व रकम गायब देखी तो होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही एसीपी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें