लखनऊ। इंदिरानगर के जरहरा गांव में 17 अप्रैल को बाराबंकी के बदोसराय किंतूर गांव निवासी राजेश (30) का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है।
राजेश के बड़े भाई देशराज ने बताया कि छोटा भाई छह-सात माह पहले काम के लिए लखनऊ आया था। परिजनों से उसका संपर्क टूट गया था। पुलिस ने 18 अप्रैल को परिजनों को सूचना दी। 19 अप्रैल को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की।
इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के अनुसार, राजेश के हाथ पर एक लड़की का नाम और मोबाइल नंबर गुदा था। उसी नंबर की मदद से परिजनों का पता चला। राजेश जरहरा गांव निवासी धीरज निगम के घर जानवरों की देखरेख करता था। वह जानवर चराने गया था। वहीं उसने पेड़ से फंदा लगा लिया था। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।