फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अमवा जंगल में बोरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Tue, 10 Nov 2026 12:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी के अमवा जंगल में पुलिया के नीचे बोरे में बंद एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का चेहरा काले कपड़े से बंधा था। आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिया के नीचे मिले शव को तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बोरे में भरकर यहां फेंक दिया गया। 

विज्ञापन


घटना बंथरा थाना क्षेत्र के अमवा जंगल की है। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह के अनुसार, नारायणपुर- फतेहगंज मार्ग से लगभग डेढ़ सौ मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर पुलिया के नीचे शव होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमें युवक का सड़ा-गला शव मिला। मृतक का चेहरा काले कपड़े से बंधा हुआ था और उसमें से काफी दुर्गंध आ रही थी। 

शव के पहचान के प्रयास जारी

मृतक ने नीले रंग का लोअर और लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर डीसीपी मो. मुस्ताक ने भी घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें