फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाले में उतराता मिला युवक का शव, सड़क पर बिखरे थे खून की छींटे; पुलिस कर रही जांच

Tue, 09 Sep 2025 11:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में एक युवक का शव नाले में उतराता मिला। सड़क पर खून की छींटे बिखरे थे। पास में ही एक चप्पल पड़ी मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह बांक नाले में एक युवक का शव उतराता मिला। वहीं पास में सड़क पर खून के छींटे और एक चप्पल पड़ी मिली है। लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन


घटना निगोहां थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा गांव के पास की है। यहां ग्रामीण सुबह के समय बांक नाले की तरफ से गुजर रहे थे तो नाले में एक युवक का शव उतराता देखा। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी के लिए भेजा है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा

चश्मदीदों ने बताया कि नाले के पुल पर कई जगह खून की छींटे पड़े हुए थे। पास में ही एक चप्पल भी पड़ी थी। ग्रामीण प्रथम दृष्टया हत्या करके शव नाले में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि युवक के पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें