फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किराये पर रही महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 22 May 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विकासखंड-4 इलाके में निशा देवी (35) का शव उनके किराये के कमरे में मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। पुलिस को आशंका है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि निशा गोसाईंगंज सीएचसी में संविदा पर कार्यरत थीं। उन्होंने पांच मई को सुमित वैश्य का मकान किराये पर लिया था। बृहस्पतिवार शाम को कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा भिड़ा हुआ था। अंदर निशा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। शव तीन से चार दिन पुराना था और उस पर फफोले पड़ गए थे। इस कारण चोट के निशान स्पष्ट नहीं हो पा रहे थे। छानबीन में पता चला कि निशा को 19 मई को आखिरी बार मकान में जाते देखा गया था। इसके बाद उन्हें किसी ने न तो निकलते देखा और न ही कोई हलचल हुई।

साथ में रह रहे युवक की तलाश
एसीपी गोमतीनगर रत्नेश सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। आधार कार्ड की मदद से विनयखंड में रह रहे निशा के परिजनों घटना की जानकारी दी गई, निशा के परिजनों ने खुलकर किसी पर आरोप तो नहीं लगाया है, पर उन लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निशा के साथ एक युवक रहता था, जिसकी तलाश की जा रही है। मकान मालिक ने बताया कि दोनों ने साथ में मकान किराये पर लिया था। एसीपी का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें