फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार ई रिक्शा डिवाइडर पर चढ़ा, चालक की मौत

Fri, 22 May 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में नक्खास तिराहे के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार ई रिक्शा डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक डालीगंज पतौरागंज निवासी सुधीर कुमार वर्मा (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुधीर कुमार के भाई दिलीप ने बताया कि सुधीर बुधवार देर रात ई रिक्शा लेकर चौक के नक्खास तिराहे गए थे। वहां तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। हादसे में सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले मोबाइल फोन की मदद से लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय का कहना है कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। भाई दिलीप ने बताया कि सुधीर की शराब की लत के चलते पत्नी से कुछ समय पहले अलगाव हो चुका था। परिवार में मां तपेश्वरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें