बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
सिर कटी महिला की लाश क्षेत्र के अड़गोड़वा गांव के एक खेत में मिली है। रुपईडीहा के इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।