फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 13 Dec 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। राजगढ़ गुलहरिया निवासी एक किशोरी की बुधवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसी के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ गुलरिहा निवासी उर्वशी भारती (12) सरस्वती विद्या मंदिर कटरा की कक्षा 7 की छात्रा थी। पिता सोनू भारती ने बताया कि कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका शव बुधवार शाम उसी के घर में छत के पंखे में रस्सी के फंदे के सहारे लटकता दिखा। यह देख उसके तीन वर्षीय भाई न शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
मां अनीता ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी करने बलरामपुर गई थी। जहां वह प्राइवेट अस्पताल में काम करती है। वह घर पर मौजूद नहीं थी। ऐसे में किस परिस्थितियों में मेरी बेटी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी हमें जानकारी नहीं है। मां के अनुसार उर्वशी की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें