फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ से लटका मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, युवती पर प्रताड़ना का आरोप; पुलिस कर रही जांच

Sun, 17 Aug 2025 07:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का शव पेड़ से लटका मिला। युवती पर प्रताड़ना का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरवालों ने कॉल डिटेल की जांच करने की मांग की है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की रात जानकीपुरम के रमपुरवा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल (24) का शव अजनहर इलाके में आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। छोटे भाई मोहित ने युवती पर बड़े भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जानकीपुरम थाने में युवती के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही कॉल डिटेल की जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन


मोहित के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम 6.00 बजे भाई के पास कॉल आई थी। इसके बाद वह घर से निकल गए थे। अगले दिन गांव आए मगर घर नहीं लौटे। उसी दिन शुक्रवार को रात करीब 9.00 बजे पुलिस ने पिता राम नारायण को कॉल किया। फोन उठाने पर पुलिस कर्मियों ने पिता को भाई का शव मिलने की सूचना दी। मोहित आनन-फानन अपने पिता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

कर्ज के कारण भी रहता था परेशान

इसके बाद शनिवार को मोहित ने युवती के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक, पूछताछ में घरवालों ने यह भी बताया है कि अनिल काफी लोगों से कर्ज भी ले रखा था। इस कारण भी वह परेशान रहते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें