फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता युवक का शव तालाब में मिला, पुलिस ने हादसा बताया

विज्ञापन
अर्जुन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में बनी-मोहान रोड किनारे स्थित तालाब में मंगलवार दोपहर अर्जुन (30) का शव उतराता मिला। वह रविवार दोपहर से लापता था। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में तालाब में गिरने से उसकी मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि बहराइच के नानपारा स्थित जोधापुर निवासी अर्जुन बंथरा के बेंती में सेफ एक्सप्रेस कूरियर के वेयरहाउस परिसर में बने कमरे में रहता था। वह दो महीने से वहां लोडिंग-अनलोडिंग का काम कर रहा था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह कमरे में ताला लगाकर कहीं चला गया। रात नौ बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर सहकर्मियों ने उसके दोस्त बबलू को सूचना दी। बबलू वेयरहाउस के बाहर किराये के कमरे में रहता था लेकिन कुछ दिन पहले पत्नी के साथ गांव चला गया था। वह रविवार रात लौटा और सोमवार को अर्जुन के परिजनों को जानकारी दी। मंगलवार दोपहर वेयरहाउस से करीब 200 मीटर दूर एक ढाबे के कर्मचारियों ने तालाब में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। अर्जुन के शरीर पर बनियान व अंडरवियर थे। शव औंधे मुंह पड़ा था और फूल चुका था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अर्जुन शराब का लती था। रविवार को उसे नशे की हालत में वेयरहाउस के बाहर घूमते देखा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें