फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एमडीआर स्थगित होने से राहत, पूरी तरह वापसी की मांग

विज्ञापन
मिठाई बांटते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। त्योहारी सीजन में यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लागू करने का फैसला दीपावली के बाद तक टलने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, व्यापारिक संगठनों ने इसे स्थायी रूप से वापस लेने की मांग उठाई है। उ
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल और सुरेश छाबलानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा कि संगठन ने सांसदों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन देकर शुल्क स्थगित करने की मांग की थी। फर्नीचर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हसन सिद्दीकी ने कहा कि धनतेरस और दीपावली के दौरान शुल्क टलने से व्यापारियों को राहत मिलेगी। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि दो हजार रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई मर्चेंट भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला पूरी तरह वापस लिया जाना चाहिए। संगठन आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें