फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता कैटरिंग कारीगर का शव बाग में मिला, हत्या का आरोप

Sun, 07 Dec 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
माल। क्षेत्र के राजगढ़ निवासी कैटरिंग कारीगर महेंद्र गुप्ता (30) का शव शनिवार सुबह घर से सात किलोमीटर दूर अमलौली गांव के पास बाग में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। पास में उनका लोवर पड़ा था। कुछ दूर झाड़ियों में पानी की बोतल, सल्फास के दो खाली रैपर और नमकीन मिली। वह शुक्रवार से लापता थे। उनकी गुमशुदगी भी दर्ज थी।
विज्ञापन


घरवालों ने कैटरर शुभम व उसके चार साथियों पर जहर देकर महेंद्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पांच घंटे तक प्रदर्शन किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शुभम व उसके दो साथियों को हिरासत में लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हार्ट और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

महेंद्र के भाई सर्वेश के मुताबिक शुक्रवार दोपहर उनके भाई बाइक से पकरा बाजार गांव की साप्ताहिक बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। काफी तलाशने के बाद उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह करीब छह बजे अमलौली गांव के पास महेंद्र की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव अवधेश सिंह के बाग में मिला।
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन

घरवालों ने देवरी गजा गांव निवासी कैटरर शुभम व उसके साथियों पर ईर्ष्या के चलते जहर देकर महेंद्र की हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। हंगामा बढ़ता देख एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

करीब पांच घंटे के हंगामे के बाद शुभम व उसके चार साथियोंं के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर शुभम व उसके दो साथियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद महेंद्र के परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पार्टी के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया

महेंद्र की मां लक्ष्मी ने बताया कि वह मामा पीरनगर निवासी अशोक गुप्ता के घर में शुक्रवार रात शराब और मछली की दावत में गया था। वहां आरोपी भी थे। शराब पार्टी के बाद आरोपी महेंद्र को साथ लेकर चले गए।

घरवालों का कहना है कि बाजार गांव के शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी शुभम महेंद्र के साथ दिखाई पड़ा है। महेंद्र के परिवार में पिता ओम प्रकाश, आठ माह की गर्भवती पत्नी काजल, बेटे हार्दिक, यश और डुग्गू हैं।

शुभम और उसके दोस्तों में मुझे जहर पिला दिया है...

महेंद्र ने शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे भाई धीरज को फोन पर रोते हुए बताया कि वह रनीपारा की पुलिया के पास हैं। उनकी हालत खराब है। शुभम व उसके चार दोस्तों ने उन्हें जहर पिला दिया है। परिजन रनीपारा पुलिया पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। महेंद्र और धीरज के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी परिजनों के पास मौजूद है।

महेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन।

महेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन।

महेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें