फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के रहीमनगर पड़ियाना गांव में सोमवार शाम सालीमा (24) का शव घर में फंदे से लटका मिला। पिता मोहम्मद अमीन ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सालीमा के देवर इरफान के अनुसार, उन्होंने शाम करीब छह बजे सालीमा का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका पाया। पति इरशाद की सूचना पर बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सालीमा को फंदे से उतारा, पर उसकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि उन्नाव के जाजमऊ गंगापार पीपलखेड़ा निवासी सालीमा की शादी पांच साल पहले इरशाद से हुई थी। दंपती की ढाई साल की बेटी है। घटना की सूचना पाकर पिता मोहम्मद अमीन और अन्य मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मोहम्मद अमीन ने बताया कि उनका दामाद जूते-चप्पल बेचने का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या की गई। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें