फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे लाइन के पास मिला पूर्व सांसद के चालक का शव

Sun, 12 Oct 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नवनीत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई के कार चालक बाराबंकी के देवरा निवासी नवनीत बाजपेई (35) का शव शुक्रवर देर शाम भिठौली रेलवे क्रॉसिंग पर पड़ा मिला। नवनीत के भाई नवीन ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि नवनीत मड़ियांव के आईआईएम रोड महर्षि नगर में परिवार संग रहते थे। वह पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई के निजी कार चालक थे। शुक्रवार शाम भिठौली रेलवे क्रॉसिंग के पास नवनीत का शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच जानकारी पर भाई नवीन व समीर भी आ गए। नवीन ने बताया कि भाई नवनीत बृहस्पतिवार को ड्यूटी से घर लौटे थे। देर रात एक बजे किसी का फोन आने पर वह घर से निकल गए। रात भर वह नहीं लौटे तो शुक्रवार को घर वालों ने उनके मोबाइल पर फोन किया, मगर वह स्विच ऑफ जा रहा था।
नवीन ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से सीसीटीवी फुटेज व भाई के मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके भाई को किसी ने बुलाया और हत्या कर शव को फेंक दिया। भाई का मोबाइल भी मौके पर नहीं मिला। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि नवनीत के घर से रेलवे क्रॉसिंग तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। वह अकेले रेलवे लाइन पर आकर मोबाइल से बात करते हुए नजर आए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें