फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंदिरा नहर में कूदने वाले अधिवक्ता का शव मिला

Mon, 19 May 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इंदिरा नहर में कूदने वाले अधिवक्ता का शव मिला
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट स्थित इंदिरा नहर में शुक्रवार रात कूदने वाले हासेमऊ निवासी हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के अधिवक्ता अनुपम तिवारी (37) का शव रविवार सुबह गोसाईंगंज के सिठौली कला गांव के पास नहर में उतराता मिला। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव बाहर निकाला। खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए और शिनाख्त की।
विज्ञापन


एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी ने बताया कि अनुपम मूलरूप से मऊ के मधुबन स्थित नवादा गोपालपुर के रहने वाले थे। शुक्रवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकले और नहर में छलांग लगा दी थी। पीछे-पीछे पहुंचे फुफेरे भाई शिवम उपाध्याय (22) ने उन्हें बचाने में नहर में छलांग लगा दी थी। शनिवार को शिवम का शव नहर से मिला था।

ऊर्जा मंत्री भी मौके पर पहुंचे
सूचना पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी गांव पहुंच गए। बताया जाता है कि मंत्री भी मऊ के ही रहने वाले हैं और अनुपम उनके परिचित थे। परिवार में पत्नी सोनी, 11 माह का बेटा गंगाधर और पांच साल की बेटी सानिया है। शिवम भी मूलरूप से मऊ के मधुबन स्थित मोहम्मदपुर के रहने वाले थे। आठ साल से अनुपम के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें