फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: संतों ने आचार्य सत्येंद्र दास के किए अंतिम दर्शन, जल समाधि कल, इकबाल अंसारी ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 12 Feb 2025 03:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का शव बुधवार दोपहर अयोध्या लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए गोपाल मंदिर में रखा गया है। जहां संत महंत उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंतिम दर्शन के लिए संत महंतों का आना जारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का शव बुधवार दोपहर एंबुलेंस के जरिये अयोध्या लाया गया। उनके शव को गोपाल मंदिर के कक्ष में रखा गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए संत महंत और श्रद्धालु पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। आचार्य सत्येंद्र दास को कल दोपहर 12:00 बजे सरयू में जल समाधि दी जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास ने उनका अंतिम दर्शन किया। 

विज्ञापन


आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में थे।

पीजीआई निदेशक डॉक्टर आरके धीमान के मुताबिक, डॉक्टरों की निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के अलावा सत्येंद्र दास को कई अन्य बीमारियां भी थीं। काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ दिन पहले पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा था।
विज्ञापन


बाबरी के पूर्व पक्षकार भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी आचार्य सत्येंद्र दास के दर्शन करने पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इकबाल अंसारी ने कहा कि वो मेरे लिए मेरे पिता की तरह थे। उन्होंने कभी भी हिंदू-मुसलमान का भेद नहीं किया और सभी को आशीर्वाद दिया।

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने किए दर्शन
खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के पार्थिव शरीर का दर्शन किया। राज्य मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और जिला मंत्री परमानंद मिश्रा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें