फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment: सिपाही भर्ती पर बड़ा अपडेट, अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र वाले जिलों की जानकारी जारी

Mon, 01 Jun 2026 10:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Constable Recruitment: सिपाही भर्ती पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र वाले जिलों की जानकारी जारी कर दी है। अभ्यर्थी ई-केवाईसी के लिए अपने आधार को अनलॉक रखें। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की आगामी 8 से 10 जून तक होने वाली लिखित परीक्षा के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा केंद्र वाले जिलों की सूचना सोमवार को जारी कर दी। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए लिंक पर जाकर अपनी परीक्षा वाले जिले की जानकारी हासिल कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा के तीन दिन पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिसमें उसके परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।

विज्ञापन


बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करके अपनी लिखित परीक्षा के जिले की सूचना पर्ची को डाउनलोड करके चेक कर लें। साथ ही इसमें दिए गये निर्देशों के साथ-साथ इस भर्ती की 31 दिसंबर 2025 को जारी विज्ञप्ति को भी पढ़ लें। 

यहां देख सकते हैं अपना परीक्षा केंद्र

ध्यान रहे कि यह लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं है बल्कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उनके परीक्षा केंद्र वाले जिले की अग्रिम सूचना है। जिन अभ्यर्थियो की परीक्षा 8 जून को है, उनका प्रवेश पत्र 5 जून को जारी होगा। इसी तरह जिनकी परीक्षा 9 जून को है, उनका प्रवेश पत्र 6 जून को और जिनकी परीक्षा 10 जून को है, उनका प्रवेश पत्र 7 जून को बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। 

जिले की सूचना पर्ची की तरह अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए लिंक पर अपनी पंजीकरण संख्या तथा जन्मतिथि अंकित कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। लिंक परीक्षा के तीन दिन पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

आधार कार्ड रखें अनलॉक्ड

उन्होंने अभ्यर्थियों को सूचित किया कि परीक्षा केंद्र पर ई-केवाईसी के लिए वह अपना आधार अनलॉक रखें। यदि किसी अभ्यर्थी को अपने जिले की सूचना की पर्ची डाउनलोड करने में कठिनाई होती है तो वह वह हेल्पलाइन नंबर-08064526226ईमेल आईडी-helpdeskupcons2025@gmail.com पर संपर्क कर सकता है। परीक्षा समेत सभी आवश्यक जानकारियां और दिशा-निर्देश केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे लिहाजा अभ्यर्थी इस पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें