फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीएलओ को रास नहीं आ रही ऑन लाइन फीडिंग

Sat, 06 Sep 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगाए गए बीएलओ ऑनलाइन फीडिंग में रुचि नहीं ले रहे है। घर-घर सर्वे शुरू होने के 15 दिनों बाद भी तीन ब्लाॅक क्षेत्र में लगे बीएलओ अब तक मात्र 63 फार्म ही पोर्टल पर अपलोड कर सके हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 19 अगस्त से घर-घर सर्वे अभियान शुरू हुआ है। पहले बीएलओ नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के प्रपत्र तहसील के बीआरसी कार्यालय में जमा करते है लेकिन इस बार वह यह प्रपत्र आयोग के एप पर अपलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई फीडिंग की ऑनलाइन सुविधा बीएलओ को रास नहीं आ रही।
तीन सितंबर तक की रिपोर्ट में ब्लाॅक त्रिवेदीगंज के खैराबीरू के बीएलओ ने हटाने के 53 व संशोधन का एक आवेदन ही पोर्टल पर अपलोड किया। वहीं हैदरगढ़ में जमीनहुसेनाबाद तथा सिद्धौर में हाजीपुर श्यामनगर के बीएलओ ने नाम जोड़ने व संशोधन करने का कुछ ब्योरा ही अपलोड किया है। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि फीडिंग कार्य में लगातार सुधार कराया जा रहा है। नेटवर्क की समस्या के कारण भी इसमें परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

13 बूथों पर बीएलओ ने नहीं संभाला कार्यभार
हैदरगढ़। मतदाता सूची पुनरीक्षण में घर-घर सर्वे अभियान में तहसील क्षेत्र के 13 बूथों पर बीएलओ ने अपना कार्यभार तक नहीं संभाला है। काम में लापरवाही बरतने वाले इन बीएलओ पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान तहसील के तीनों ब्लाॅक में विकास विभाग से लगे बीएलओ को हटाकर शिक्षा विभाग के लोगों की तैनाती की गई थी।
इनमें ब्लाॅक सिद्धौर की पंचायत सरई बेलहरी, पट्टी अजमल, संगौरा तैयब, कुतुबापुर, बसंतपुर, असदामऊ व कस्बा तथा हैदरगढ़ में सड़वा, चिरैया, ओहरामऊ, त्रिवेदीगंज में जौरास, दुंदीपुर, जसकापुर में बीएलओ ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि बूथ पर न पहुंचने वाले बीएलओ का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें