फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोठी और भिलवल बनेगी नगर पंचायत

Sat, 06 Sep 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी और भिलवल दो ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाया जाएगा। दोनों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। आबादी के हिसाब से दोनों पंचायतों का सर्वे कराया गया। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेज गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर सिद्धौर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कोठी है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी करीब 10,524 थी जो अब बढ़कर 20 हजार से अधिक हो गई है। कोठी ग्राम पंचायत में करीब 12 मजरे रामदीन पुरवा, छतौनी, पूरे कुबेर, पूरे जुगराज, लोखड़िया, लंबौवा, पूरे कारिक, भवानी बख्श पुरवा, नौबस्ता आते हैं। यहां पर एक थाना तथा एक सीएचसी, दो इंटर कॉलेज भी संचालित हो रहे।
आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर इसे नगर पंचायत बनाने की मांग है। इसी प्रकार भिलवल ग्राम पंचायत की आबादी 10 से बढ़कर करीब 20 हजार से अधिक हो गई है। भिलवल ग्राम पंचायत में जौरास, शाहपुर सिदवी, मकनपुर, दुंदींपुर, खानपुर, पट्टी याकूब मजरे इस ग्राम पंचायत में आते हैं। यहां पर एक सीएचसी, रेलवे स्टेशन, पाॅवर हाऊस, इंटर कॉलेज के अलावा तीन बड़ी बाजारें भी हैं। इसी को देखते हुए भिलवल को भी अरसे से नगर पंचायत बनाए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले भिलवल को नगर पंचायत बनाने के लिए दो बार सर्वे भी हुआ परंतु आबादी कम होने के कारण मामला बीच में ही अटक गया। इस बार जौरास और शाहपुर सिदवी को शामिल करने के बाद अब आबादी का मानक भी पूरा होता माना जा रहा है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोठी और भिलवल को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। (संवाद)
सूरतगंज को भी नगर पंचायत बनाने की मांग
तराई की ग्राम पंचायत सूरतगंज को भी नगर पंचायत बनाए जाने की मांग जोर शोर से उठने लगी है क्योंकि इस ग्राम पंचायत और इसके अंतर्गत आने वाले मजरों को मिला कर इसकी बादी भी 20 हजार से अधिक हो रही है। एमएलसी अंगद सिंह सूरतगंज को नगर पंचायत बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत भी हैं और वह इसके लिए शासन को पत्र भी लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें