फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : बाराबंकी में 11 में सात पर भाजपा, दो पर सपा और दो पर निर्दलीयों का कब्जा

Sat, 10 Jul 2021 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

जिलाधिकारी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया। जीत मिलने के बाद भाजपाईयों ने रंग गुलाल उड़ा कर जीत की खुशी मनाई और जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख पद पर हुए चुनाव में 11 में से सात पर भाजपा, दो पर सपा और दो सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है। जिलाधिकारी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया। जीत मिलने के बाद भाजपाईयों ने रंग गुलाल उड़ा कर जीत की खुशी मनाई और जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

विज्ञापन


ब्लॉक त्रिवेदीगंज
शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे तक सभी सदस्यों के मत पड़ गए थे। निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी यहां पर काफी देर तक मौजूद रहे। इसके बाद हुई मतगणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को चार मतों से हार का सामना पड़ा है। निर्दलीय कांती को 46 तो भाजपा समर्थित पूनम को 42 मत मिले। जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया।

ब्लॉक मसौली
शनिवार की सुबह 11 बजे जैसे ही मतदान शुरु हुआ भाजपा उम्मीदवार अंशू सिंह अपने 16 बीडीसी के साथ मतदान के लिए पहुंची। इसके थोड़ी ही देर में सपा प्रत्याशी रईस आलम तीन दर्जन सदस्यों के साथ मतदान केंद्र में प्रवेश किया। मतगणना के बाद आए परिणाम में सपा के रईस आलम ने भाजपा के अंशू सिंह को 9 मतों से हराया। इस दौरान दोनों दलों की ओर से सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ब्लॉक- रामनगर
रामनगर ब्लॉक से प्रमुख पद पर भाजपा के प्रत्याशी संजय तिवारी ने सपा के राजन सिंह को शिकस्त दी। संजय तिवारी को कुल 59 मत मिले। जबकि सपा के राजन सिंह को 30 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। एक मत अवैध घोषित किया गया। जीत के बाद बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी के साथ पहुंचे भाजपा समर्थकों ने संजय तिवारी को फूल मालाओं से लाद दिया।

ब्लॉक सिद्धौर
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की आरती रावत को 87 मत मिले तो वहीं  सपा  प्रत्याशी सीता देवी को 21 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा। आरती रावत ने 66 मतों से जीत हासिल की। जीत की खबर मिलते ही सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में एकत्रित समर्थकों ने एक दूसरे के गले मिलकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। जीत के बाद सांसद उपेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर बधाई दी।

ब्लॉक दरियाबाद
दरियाबाद ब्लॉक में बीजेपी उम्मीदवार सबसे युवा चेहरा आकाश पांडेय ने सपा के दिग्विजय सिंह को 65 वोटों से हराया। 86 मतदाताओं में से पड़े 77 मतों में आकाश को 71 मत मिले और वह सबसे युवा ब्लॉक प्रमुख बनने का गौरव पाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेकानंद पांडेय, पूर्व प्रमुख देवानंद पांडेय के साथ भाजपा प्रत्याशी आकाश पांडेय दरियाबाद के एलबीएस इंटर कॉलेज में रुक रहे।

ब्लॉक सूरतगंज
प्रमुख पद के लिए सूरतगंज में हुए मतदान में भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल की। शनिवार को हुए ब्लॉक प्रमुख की इस सीट पर भाजपा का वर्चस्व कायम रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी लकी सिंह ने 74 मत प्राप्त किए। जबकि सपा समर्थित प्रत्याशी पम्मी चौहान को 35 मतों से संतोष करना पड़ा।क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी परिणाम जानने के लिए अंतिम समय तक सूरतगंज के रामलीला मैदान में समर्थकों के साथ उपस्थित रहे।

ब्लॉक बनीकोडर
बनीकोडर विकास खंड में भाजपा प्रत्याशी उर्मिला वर्मा ने सपा की उर्मिला सिंह को 47 मतों से हराया। उर्मिला वर्मा को जहां 76 मत मिले वहीं उर्मिला सिंह को मात्र 29 मतों से संतोष करना पड़ा। दरियाबाद के विधायक सतीश चंद्र शर्मा के चलते क्षेत्र की यह सीट भाजप के लिए प्रतिष्ठापूर्ण बनी थी। जिस पर भाजपा ने जीत दर्ज कराकर रुतबा कायम किया है।

ब्लॉक पूरेडलई
पूरेडलई विकास खंड में क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद्र शर्मा की रणनीति के चलते सपा प्रत्याशी विनोद सिंह ने नामांकन न दाखिल करके भाजपा प्रत्याशी रत्नेश सिंह को निर्विरोध होने का अवसर दे दिया था। रत्नेश सिंह के निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने से भाजपा के हौसले और बुलंद हो गए। इसी के चलते दरियाबाद और बनीकोडर में भाजपा ने जीत हासिल की।

ब्लॉक सिरौलीगौसपुर
सिरौलीगौसपुर ब्लॉक प्रमुख की चर्चित बनी इस सीट पर सपा समर्थित प्रत्याशी रहीं रेनू वर्मा ने बिना मतदान के ही निर्दलीय के रुप में चुनाव जीत लिया। इस सीट पर भाजपा की सपना चौहान द्वारा अचानक शुक्रवार को अपना नाम वापस लेने के बाद प्रमुख की तस्वीर साफ हो गई। और सपा की रेनू वर्मा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गईं। यहां तक की भाजपा की सपना सपा में शामिल हो गईँ।

ब्लॉक- देवा
सौ क्षेत्र पंचायत सदस्य वाले देवा ब्लॉक प्रमुख सीट पर भाजपा में शामिल होकर जीत करने वाले धर्मेंद्र यादव ने सपा की अंजनी यादव को 41 मतों से हराया। यहां सुबह से ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में केसरिया टोपी लगाए बीडीसी दिखने पर अंदाजा लग गया था कि इस सीट पर भाजपा का कब्जा होने जा रहा है। तीन बजे के बाद आए परिणाम में भाजपा के धर्मेंद्र यादव को 57 तो सपा की अंजनी यादव को  41 मत मिले जबकि दो मत अवैध रहे।

ब्लॉक- बंकी
भाजपा की गलत रणनीति कहें या उनकी कोई राजनीति का हिस्सा जिला मुख्यालय की इस बंकी ब्लॉक प्रमुख की सीट पर अपना कोई प्रत्याशी तक नहीं उतारा। यही वजह रही कि इस सीट पर सपा प्रत्याशी और सदर विधायक सुरेश यादव की पत्नी आशा यादव निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गईं। इससे पहले भी यह सीट सपा के कब्जे में रही थी। भाजपा द्वारा इस सीट पर उम्मीदवार न उतारने जाने से लोगों में तरह-तरह के चर्चें हो रहे हैं।

ब्लॉक- हरख
विकास खंड हरख की प्रमुख सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवि रावत के अलावा सपा या अन्य किसी द्वारा नामांकन न करने से उनका निर्विरोध होना तय हो गया था। पहले यह सीट सपा के पाले में थी। लेकिन इस बार सपा की ओर से कोई भी बीडीसी सदस्य चुनाव मैदान में नहीं उतरा। ऐसे में भाजपा ने यह सीट बिना मतदान हुए जीत ली। यहां 90 बीडीसी चुन कर आए थे।

ब्लॉक- फतेहपुर
फतेहपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। सुबह ठीक 11 बजे मतदान प्रकिया शुरु हुई। तीन बजे तक 112 बीडीसी सदस्यों में से 111 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्दलीय प्रत्याशी अनिल वर्मा को 56 व भाजपा समर्थित प्रत्याशी ओम प्रकाश को 52 मत प्राप्त हुए। जबकि तीन मत अवैध हुए। इस प्रकार अनिल वर्मा ने चार मतों से जीत दर्ज की।

ब्लॉक निंदूरा
कुर्सी विधान सभा क्षेत्र की ब्लॉक प्रमुुख निंदूरा की सीट एक बार फिर सपा के पास ही रहेगी। इस सीट पर सपा के रामू गुप्ता ने कड़े मुकाबले में भाजपा के अनूप रावत को दो मतों से हरा दिया। सपा के रामू गुप्ता को 58 और भाजपा के अनूप रावत को 56 वोट मिले।  जीत के बाद एमएलसी राजेश यादव और पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने अपने प्रत्याशी को जीत की बधाई दी। इस दौरान सपा समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई।

ब्लॉक हैदरगढ़
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान शुरु होते ही भाजपा प्रत्याशी की एक तरफा जीत सुनिश्चित हो गई। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में सुबह 11 बजे ब्लॉक में मतदान शुरु हुआ। करीब एक बजे तक कुल 93 मत पड़ गए थे। इसके बाद तीन बजे शुरु हुई मतगणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी देशराज को 85 मत मिले तथा सपा समर्थित जगदीश प्रसाद मात्र चार मत प्राप्त कर सके। चार मतों को अवैध घोषित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें