फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान पुलिस पर टीम को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यूट्यूब के लिए वीडियो शूट कर रही टीम ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीम का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने न केवल उनसे मारपीट की बल्कि लड़की के अपहरण के केस में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये ऐंठने लिए।
विज्ञापन

बक्कास निवासी विवेक सिंह व मोहम्मद नदीम ने बताया कि वे दोनो बेरोजगार हैं और परिवार चलाने के लिए एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इसी चैनल के एक गाने की शूटिंग 25 मार्च को सीताराम पुरवा में शाम लगभग छह बजेे चल रही थी। गाने की शूटिंग के लिए महिला एक्टर आई थी। शूटिंग चल ही रही थी कि तभी दीवान देशराज मौके पर आए और कहा कि आप लोग जिस लड़की को लाए हैं उसके अपहरण की शिकायत हुई है।
पूछताछ मे महिला एक्टर ने पुलिस को बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वह परिवारीजनों को बता कर गाना शूट करने आयी है। विवेक का आरोप है कि इसी बीच एसआई मोहम्मद जावेद खान पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैमरा बंद कराने के बाद उन्हें सिपाहियों से पिटवाया। पिटाई के दौरान उनके साथी कलाकार राजेन्द्र कुमार रावत की आंख पर गंभीर चोटें आयी हैं। आरोप है कि इसके बाद पुलिस सबको लाद कर थाने ले गयी। वहां थाने पर लात-जूतों और पट्टों से पीटा गया।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर जावेद खान ने अपहरण के केस में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये ले लिए। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक लड़की के पिता ने डायल 112 पर गुमशुदगी की सूचना की थी। जो लोग शूटिंग कर रहे थे उन्होंने थाने से कोई परमिशन भी नही ली थी। पैसे के लेनदेन का मामला मेरे संज्ञान में नही है यदि ऐसा है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें