फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : बुजुर्ग को किया वीडियो कॉल, महिला दिखी आपत्तिजनक हालत में, फिर किया...

Fri, 12 Mar 2021 04:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन
लखनऊ में गोमती नगर के विजयंत खंड निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप से वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की तो दूसरी ओर एक युवती आपत्तिजनक हालत में थी। कुछ ही सेकंड में बुजुर्ग ने कॉल काट दी। इसके बाद तीन अलग-अलग नंबरों से एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल करके खुद को साइबर सेल का दरोगा बताते हुए युवती के साथ उनका अश्लील वीडियो बना लेने की बात कहते हुए धमकाकर पांच लाख रुपये की मांग की। मना करने पर बुजुर्ग व उनके वकील बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस पर बुजुर्ग ने 86,200 रुपये उसके बताए नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी ब्लैकमेल करने पर पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें