फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहाते समय का वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल

Sun, 25 Jan 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके की महिला ने रिश्तेदार युवक पर नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और करीब 15 लाख रुपये के शादी के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उनके पति के रिश्तेदार अजीत कुमार गौतम ने चोरी-छिपे नहाते समय उनका वीडियो बना लिया। आरोपी ने यह फोटो और वीडियो उनके पति के मोबाइल पर भेज दिए, जिससे दोनों में अनबन हो गई। आरोपी ने विवाद सुलझाने का झांसा देकर शादी के गहने सुरक्षित रखने के बहाने अपने पास रख लिए। जब उन्होंने गहने वापस मांगे तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो दोबारा उनके पति को भेजकर उन्हें बदनाम किया। आरोप है कि करीब 15 लाख रुपये के गहने न लौटाने के लिए आरोपी ने जान से मारने और आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने अपने वकील के माध्यम से तीन दिन में गहने लौटाने का लिखित समझौता भी किया था। इसके बदले उसने अपनी बाइक देने की बात कही थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें