फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अश्लील फाेटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर निवासी छात्रा की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोहदा ब्लैकमेल कर रहा है। कई बार समझाने पर भी आरोपी ने बात नहीं मानी। परेशान होकर छात्रा ने थाने में शिकायत की। छात्रा की तहरीर पर आरोपी तूफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली थी। इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाता था। आरोपी ने छात्रा का मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया। मिलने से इन्कार करने पर आरोपी धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोपी का फोन उठाना बंद कर दिया तो उसने सहेलियों को कॉल किया। सहेलियों से आरोपी ने कहा कि छात्रा उससे नहीं मिलेगी तो उसको बदनाम कर देगा। परेशान होकर छात्रा ने पहले पुलिस चौकी पर शिकायत की। पुलिस ने तूफान को बुलाकर समझाया। आरोपी ने तब माफी मांगी ली। हालांकि, कुछ दिन बाद आरोपी फिर से छात्रा को प्रताड़ित करने लगा। छात्रा ने परेशान होकर जान देने की बात कही। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें