फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्लैक, वायलेट, येलो और ब्राउन ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। द्वितीय एसएआर ट्रॉफी नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को चार मुकाबले खेले गए। अलग-अलग मैदानों पर हुए इन मैचों में ब्लैक, वायलेट, येलो और ब्राउन की टीमों ने जीत दर्ज कर ते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के तहत एसएआर ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में टीम ब्लैक ने मैजेंटा को 41 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक ने निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट पर 142 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में मैजेंटा की टीम सात विकेट पर 101 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसी मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम वायलेट ने व्हाइट को बड़े अंतर से शिकस्त दी। वायलेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 193 रन बनाए। उत्कर्ष शर्मा ने 69 और आदित्य शुक्ला ने 55 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट की टीम 18.1 ओवर में 53 रन पर सिमट गई।
मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले उत्कर्ष शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता कर तीसरा मुकाबला यश साहनी मैदान पर खेला गया। इसमें टीम येलो ने ऑरेंज को तीन विकेट से हराया। ऑरेंज के 173 रन के लक्ष्य को यलो ने 23.3 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल किया। मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे अथर्व राय ने तीन विकेट लेने के अलावा नाबाद 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, गोमतीनगर के ब्लेज मैदान पर खेले गए चौथे मैच में ब्राउन ने गोल्ड को 67 रन से शिकस्त दी। ब्राउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 176 रन बनाए। जवाब में गोल्ड की टीम 109 रन ही बना सकी। आरव त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें