फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: कैंपस प्लेसमेंट में मिला सवा छह लाख का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छह छात्रों का चयन किया गया है। इनका चयन सॉफ्टवेयर इंजीनियर व असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर हुआ है। कंपनी एड्रोसोनिक कंसल्टेंसी प्रा. लि. सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सालाना सवा छह लाख व असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर को चार लाख का पैकेज देगी। प्लेसमेंट ड्राइव में 127 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। चयनित छात्रों में आईईटी लखनऊ, बीआईटी झांसी, केएनआईटी सुलतानपुर के छात्र शामिल हैं। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने चयनित छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें