फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की खराबी से गुल त्रिवेणी नगर की बत्ती

Fri, 26 Sep 2014 01:32 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेणीनगर, फैजुल्लागंज सहित कई इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण लोग परेशान रहे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि त्रिवेणीनगर द्वितीय इलाके में सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली ठप रही।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन ही बिजली संकट के चलते पूजन-भजन प्रभावित हुआ। यह बिजली संकट ट्रांसफार्मर, 11 केवी लाइन एवं पेटियों को दुरुस्त करने के लिए सप्लाई को बंद किए जाने के कारण उत्पन्न हुआ।

फैजुल्लागंज उपकेंद्र इलाके में सुबह 11 बजे एलटी लाइन का तार टूट गया, इससे दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आई। शकुंतला विश्वविद्यालय उपकेंद्र के सामने स्थित ट्रांसफार्मर खराब हो गया जो शाम तक बदल नहीं सका।
विज्ञापन


दूसरी तरफ मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक ने लेसा के एसडीओ से लेकर मुख्य अभियंता को बुलाकर राजस्व वसूली की समीक्षा की।

मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक ने लेसा के एसडीओ से लेकर मुख्य अभियंता को बुलाकर राजस्व वसूली की समीक्षा की। इसमें प्रबंध निदेशक ने भविष्य में 300 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया।

इसके लिए बिजली चोरी रोकने एवं एक-एक कनेक्शन का लेजराइजेशन करने का फैसला हुआ। इसके लिए एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला हुआ है। इस अभियान से बिना टैरिफ बढ़ाए ही 300 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें