फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिसॉर्ट में खपा रहे थे कालाबाजारी के सिलिंडर, 88 बरामद

विज्ञापन
गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में घरेलू गैस की बढ़ती किल्लत से मची अफरातफरी के बीच आपूर्ति विभाग की टीम शनिवार को मैदान पर उतरी तो कालाबाजारी भी पकड़ी गई। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप ने टीम के साथ मोहान रोड स्थित अभिनंदन रिसॉर्ट पर छापा मारकर 88 सिलिंडर बरामद किए। गैस एजेंसी के मालिक व चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम ने बताया कि रिसॉर्ट परिसर में खड़े वाहन में 14.2 किलोग्राम क्षमता के 65 खाली, नौ भरे और पांच किलो की क्षमता के 14 खाली सिलिंडर बरामद हुए। इन घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा था। असीम भारत गैस एजेंसी की प्रो. मंजू कनौजिया, वाहन (यूपी-32 क्यूएन/5729) के मालिक न्यू हैदरगंज कैंपल रोड निवासी जमील अहमद, उन्नाव के साहपुर तोंदा के साहिल, असीम भारत गैस एजेंसी के मैनेजर मुन्ना और रिसॉर्ट के मालिक सुरेंद्र कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत काकोरी थाने में एफआईआर कराई गई है। कार्रवाई करने वालों में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी-द्वितीय रवींद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी-प्रथम परवेज अख्तर, पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र पांडेय, बीपीसीएल के सेल्स अफसर दिग्विजय कुमार शामिल रहे।





गैस एजेंसियों की जांच के दिए निर्देश

एडीएम आपूर्ति ने सभी पूर्ति निरीक्षकों और डीएसओ को गैस एजेंसियों पर औचक पहुंचकर स्टॉक और वितरण की स्थिति की जांच करने के लिए लगा दिया है। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि केजीएमयू, आवासीय विद्यालयों में गैस की कमी न होने पाए। एडीएम आपूर्ति ने शनिवार को राजाजीपुरम स्थित एजेंसी पर पहुंचकर जांच की। साथ ही एक उपभोक्ता को फोन मिलाकर व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि डीएसओ को भी रोजाना निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। इसकी फोटो, वीडियो देने के लिए कहा गया है। साथ ही कहीं भी अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के साथ एफआईआर करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी। इन्हें उपलब्ध कराए जाने वाले सिलिंडरों को ब्योरा भी हर शाम प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन






एजेंसी पर ताला, गाड़ी नहीं आने की सूचना चस्पा

लालबाग स्थित सहकारी गैस एजेंसी पर शनिवार को ताला लटका रहा। इसकी दीवार और शटर पर चस्पा नोटिस में लिखा था कि आज गैस की गाड़ी नहीं आई। ज्योति गौतम ने बताया कि सहकारी संघ की ओर से भुगतान नहीं पहुंच पाने के कारण कंपनी से गाड़ी नहीं पहुंची। उपभोक्ता संघ को जल्द सिलिंडर मंगवाने के निर्देश दिए हैं।





टीमों के कम निकलने के कारण हो रही कालाबाजारी

डीएम के निर्देश पर शनिवार को डीएसओ फील्ड पर उतरे तो घरेलू गैस की कालाबाजारी पकड़ में आ गई। उपभोक्ताओं का भी कहना है कि गैस की किल्लत बढ़ने का कारण चेकिंग कम होना है। जितनी ज्यादा टीमें फील्ड पर उतरकर जांच करेंगी, उतनी ही कालाबाजारी पर रोक लगेगी।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें