ब्लैक फंगस की दवाओं और इंजेक्शन का सरकारी अस्पतालों में कुछ हद तक इंतजाम है, लेकिन निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदार भटक रहे हैं। स्थिति यह है कि लखनऊ में रेडक्रास सोसाइटी रविवार को सिर्फ 50 इंजेक्शन उपलब्ध करा पाई, जबकि डिमांड 720 की थी। इसी सोसाइटी को लखनऊ में इंजेक्शन वितरण की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसमें चेयरमैन ओम प्रकाश पाठक ने मंडलायुक्त को पत्र भी लिखा है।
यहां लें ब्लैक फंगस के बारे में जानकारी
यदि ब्लैक फंगस के लक्षण हैं तो तत्काल जिला अस्पताल की ईएनटी ओपीडी में दिखाएं। जिले के कोविड कमांड सेंटर में भी फोन कर सकते हैं। टोल फ्री हेल्पलाइन 18001805145 पर सलाह ले सकते हैं। लखनऊ के निवासी हैं तो हेलो डॉक्टर सेवा में 0522-3515700 और कोविड कमांड कंट्रोल रूम लखनऊ 0522-4523000, 0522-2610145 पर भी जानकारी ले सकते हैं।
अगले सप्ताह से इंजेक्शन की भरपूर सप्लाई
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर डीएस नेगी का कहना है कि ब्लैक फंगस के मरीजों को जल्दी से जल्दी चिह्नित करने के लिए नेत्र, नाक-कान-गला विभाग की ओपीडी शुरू कर दी गई है। दवा और इंजेक्शन की व्यवस्था कराई जा रही है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से भरपूर सप्लाई हो जाएगी।