फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

First vote to Modi: नव मतदाताओं के बीच 'पहला वोट मोदी को' अभियान चलाएगा भाजयुमो

Wed, 07 Jun 2023 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा युवा मोर्चा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभांवित प्रदेश के 20 लाख युवा लाभार्थियों से संपर्क करेगा और युवाओं के बीच फर्स्ट वोट टू मोदी अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा मोर्चा नव मतदाताओं के बीच मेरा पहला वोट मोदी को अभियान चलाएगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा महा जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से डोर-टू-डोर जनसंपर्क के जरिये 20 लाख युवा लाभार्थियों से संपर्क करेगा।

विज्ञापन


बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ता 14 से 21 जून तक बाइक यात्रा लेकर हर मंडल, शक्तिकेन्द्र, गांव तथा मोहल्ले तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश लेकर पहुंचेंगे। प्रत्येक जिले में कम से कम 25 बाइक से 50 पूर्णकालिक कार्यकर्ता बाइक यात्रा लेकर कॉलेज कैम्पस, कोचिंग सेंटर से लेकर युवाओं की दहलीज तक सम्पर्क व संवाद करेंगे। 12 जून तक नव मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। मोर्चा के मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल स्तर तक अभियान समिति बनाई गई है।

ये भी पढ़ें - बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे होटल: मेहमानों का ब्योरा ऑनलाइन रखना होगा जरूरी, राज्य सरकार बनाएगी पोर्टल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी के मंत्री बोले, अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगी पूजा


नवमतदाता सम्मेलन के लिए प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, बाइक रैली के लिए महामंत्री देवेंद्र पटेल, संपर्क संवाद के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी और ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश मंत्री अंजली चौहान को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह को अभियान का समन्वयक नियुक्त किया है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे समेत अन्य भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें