फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा युवा मोर्चा के नेता को मारी दो गोली, पीठ में लगी

Sun, 10 May 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती चेतन तिवारी।
विज्ञापन
लखनऊ। मेहंदीगंज में टिकैतगंज पुलिस चाैकी के पास भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्यसमिति के सदस्य चेतन तिवारी (35) को शनिवार रात घर के बाहर गोली मार दी गई। दो गोलियां उनकी पीठ में लगीं। उन्हें गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चेतन के घर के पास रहने वाला फायरिंग का आरोपी भागकर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि चेतन तिवारी शुक्रवार रात घर के बाहर मजदूर से कुछ काम करवा रहे थे। रात करीब 10 बजे युवक वहां पहुंचा और चेतन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी ने तीन राउंड गोलियां चलाईं। दो गोली चेतन की पीठ में लगी और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े।

चेतन तिवारी को गोली लगने की खबर मिलते ही काफी संख्या में उनके समर्थक व परिचित ट्राॅमा सेंटर पहुंच गए। समर्थकों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि वैभव चेतन को जान से मारने का कई बार प्रयास कर चुका है। इसकी शिकायत भी थाने में की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


होर्डिंग लगाने का विवाद सामने आया
इंस्पेक्टर बाजारखाला ने बताया कि चेतन तिवारी होर्डिंग लगाने का काम करते हैं। उनका मोहल्ले में रहने वाले वैभव से होर्डिंग लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी वैभव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
चेतन तिवारी पर फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि आरोपी फुटेज में साफ नजर आ रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती चेतन तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें