फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईवी चार्जिंग से कमाई का गणित समझा, एआई इनवर्टर छाए

विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी एनर्जी एक्सपो का हुआ समापन।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी एनर्जी एक्सपो-2026 का शनिवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय एक्सपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन और एआई आधारित माइक्रो इनवर्टर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने में आने वाली लागत, आवश्यक स्थान और संभावित आय की जानकारी जुटाई। वहीं, माइक्रो इनवर्टर, हाइब्रिड सोलर सिस्टम और ऊर्जा प्रबंधन से जुड़े उत्पादों के स्टालों पर पूरे समय भीड़ रही। पीएचडीसीसीआई और फर्स्ट व्यू की ओर से आयोजित एक्सपो को यूपीनेडा, इन्वेस्ट यूपी और यूपीपीसीएल का सहयोग मिला। एक्सपो में तीन दिनों के दौरान 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे। इसमें देश की प्रमुख कंपनियों ने फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन, स्मार्ट ग्रिड और अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


यूपी स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई के सह-अध्यक्ष राजेश निगम ने कहा कि एक्सपो को उद्योग जगत और आम लोगों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, सीनियर रीजनल डायरेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन उद्योग सहयोग, नीति संवाद, नवाचार और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी व अक्षय ऊर्जा में निवेश के लिए महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है।

अंतिम दिन आयोजित पहले सत्र में प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे ईवी इको-सिस्टम, सरकारी नीतिगत समर्थन, ईवी निर्माण की संभावनाओं और बैटरी तकनीक के विकास पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में शहरी और आवासीय क्षेत्रों में एकीकृत ईवी चार्जिंग संसाधनों के विकास, सार्वजनिक चार्जिंग विस्तार, डिस्कॉम की तैयारियों, स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम, फाइनेंसिंग मॉडल और उपयोगकर्ता केंद्रित नेटवर्क पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


मध्यम चार्जिंग स्टेशन के सेटअप पर 10 से 25 लाख रुपये तक का आता है खर्च

टाटा पावर के सहयोग से चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराने वाली कंपनी के स्टाॅल पर पूरे दिन लोगों की भीड़ रही। कंपनी प्रतिनिधि विनोद ने बताया कि 20 हजार से दो लाख रुपये तक के निवेश में 3.4, 7.4 और 11 किलोवॉट क्षमता के छोटे चार्जिंग स्टेशन लगाए जा सकते हैं। 30 से 60 किलोवॉट क्षमता वाले मध्यम सेटअप पर 10 से 25 लाख रुपये तक का खर्च आता है। हाईवे और प्रीमियम चार्जिंग स्टेशन के लिए करीब 25 लाख रुपये तक निवेश करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि चार्जिंग स्टेशन के लिए 500 से 2000 वर्ग फीट तक जमीन की जरूरत होती है और जितनी क्षमता का स्टेशन होगा, उसी अनुसार कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन भी लेना होगा। प्रति यूनिट खर्च पर करीब 10 रुपये तक की बचत और प्रतिदिन पांच वाहनों की चार्जिंग पर लगभग 50 हजार रुपये मासिक आय की संभावना बताई गई। तीन दिनों में 50 से अधिक लोगों ने चार्जिंग स्टेशन संबंधी जानकारी ली, जबकि 60 किलोवॉट क्षमता वाले एक स्टेशन की बुकिंग भी हुई।

एआई आधारित माइक्रो इनवर्टर ने खींचा ध्यान

सोलर एनर्जी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी के एआई आधारित 500 और 1000 किलोवॉट माइक्रो इनवर्टर भी आकर्षण का केंद्र रहे। कंपनी के सीसीओ सचिन राणे ने बताया कि एआई आधारित माइक्रो इनवर्टर खुद तय करता है कि पीक आवर्स में बिजली के बजाय सौर ऊर्जा के उपयोग से अधिक लाभ कैसे लिया जा सकता है। कंपनी ने 370, 400 और 500 किलोवॉट क्षमता वाले नए इनवर्टर भी लॉन्च किए हैं। कंपनी का दावा है कि 500 किलोवॉट क्षमता का इनवर्टर फिलहाल केवल उनकी कंपनी ने ही बाजार में उतारा है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी एनर्जी एक्सपो का हुआ समापन।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी एनर्जी एक्सपो का हुआ समापन।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी एनर्जी एक्सपो का हुआ समापन।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी एनर्जी एक्सपो का हुआ समापन।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी एनर्जी एक्सपो का हुआ समापन।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी एनर्जी एक्सपो का हुआ समापन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें