फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र: मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने की अनुमति दे आयोग

Sat, 26 Feb 2022 02:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा ने पत्र लिखकर कहा है कि जब लोग मतदान करने जाते हैं तो उन्हें मोबाइल बाहर रखकर आने को कहा जाता है। ऐसे में मतदाता वोट डालने दोबारा मतदान स्थल पर नहीं आता है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने निर्वाचन आयोग से मतदाताओं को मतदान केंद्र में स्विच ऑफ मोड में मोबाइल साथ रखने की अनुमति देने की मांग की है। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला को पत्र लिखकर प्रत्येक बूथ के बाहर हेल्प डेस्क या बीएलओ के पास फोन जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रभारी अखिलेश अवस्थी ने बताया कि भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ से इस संबंध में मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मी मोबाइल के साथ मतदाता को मत डालने की अनुमति नहीं देते हैं।

मतदाता से फोन वापस रख कर आने को कहा जाता है। ऐसे में मतदाता वोट डालने दोबारा मतदान स्थल पर नहीं आता है। प्रदेश में पहले चार चरणों में हुए मतदान में ऐसी शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ओर आयोग ने मतदान केंद्र के बाहर सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं, वहीं दूसरी ओर मोबाइल को प्रतिबंधित गया है। यह गलत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें