इटौंजा थाने पर धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
बख्शी का तालाब। अंतरराष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पर इटौंजा में दर्ज एफआईआर के विरोध में रविवार की दोपहर थाने के गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह व विधायक योगेश शुक्ला के बीच वार्ता के बाद धरना समाप्त हो गया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
इसके पहले भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, पीड़ित अनिल सिंह, दीपक शुक्ला थाने के गेट के पास धरने पर बैठे। इसके बाद विधायक योगेश शुक्ला इटौंजा थाने पर पहुंचे और एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह से वार्ता की। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि पुलिस अनिल कुमार सिंह पर झूठा केस दर्ज करवाने वाले पर भी केस दर्ज कर कार्रवाई करे। वहीं एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि विषय राजस्व से जुड़ा है, इसलिए एसडीएम बीकेटी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम जमीन के मामले की जांच करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। इस दौरान पीएसी, बीकेटी, महिंगवा, महिला थाना बीकेटी पुलिस बल के साथ इटौंजा पुलिस भी मौजूद रही।
इटौंजा थाने पर धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।