फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ को लेने गए नेताओं ने कर डाला बवाल

Thu, 22 Aug 2013 06:00 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशासन के मुद्दे पर चुनावी तैयारियों में लगी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने ही नियमों को ताक पर रख दिया और एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट लेने गए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बवाल मचा दिया।

समीक्षा बैठक के लिए राजधानी आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिक्योरिटी एरिया में ही थे, तभी स्थानीय कार्यकर्ता और प्रदेश के नेता वहां घुसने की कोशिश करने लगे।

बिना पास वहां जाने की इजाजत नहीं थी, इसलिए सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर भाजपा कार्यकर्ता उल्टा लड़ाई पर उतारू हो गए। काफी देर तक हंगामे के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजनाथ आज करेंगे तैयारियों की समीक्षा

राजनाथ शुक्रवार शाम तक यहां रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दो दिन के प्रवास के दौरान वह चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

शाम 6 बजे अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित पर लिखी पुस्तक ‘हृदयनारायण दीक्षित और उनकी पत्रकारिता’ का लोकार्पण करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें