फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के नौ साल: प्रदेश अध्यक्ष बोले, भाजपा यूपी में मिशन 80 का लक्ष्य जरूर पूरा करेगी

Mon, 12 Jun 2023 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि महाजनसंपर्क अभियान की सफलता से जाहिर हो रहा है कि भाजपा यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य जरूर पूरा करेगी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान की सफलता से जाहिर हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीतने का लक्ष्य अवश्य हासिल करेगी। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महांमत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल बैठक कर अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि भाजपा परंपरागत रूप से अपनी सरकार के काम-काज को विनम्रता से लोक दरबार में लेकर जाती है। महाजनसंपर्क अभियान के जरिये मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियां जनता के बीच लेकर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अभी भी रहस्य: सड़कें खस्ताहाल फिर भी बजट सरेंडर कर दिया... किसके कारण हुआ... अभी तक खुलासा नहीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रहीमाबाद थाना भ्रष्ट... दर्ज किया झूठा केस, सुसाइड नोट लिख प्रतियोगी छात्र ने दे दी जान, ये बातें भी लिखीं


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान मिशन 2024 के पूर्व की तैयारी है। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव से पूर्व तैयारी करके विजय के लिए उर्वरा भूमि तैयार करना जानते है।
विज्ञापन


मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 25 मार्च को पार्टी की नई प्रदेश टीम घोषित होने के बाद से संगठन में अन्य स्तर पर भी बदलाव अपेक्षित हैं। लेकिन, पहले निकाय चुनाव और अब महाजनसंपर्क अभियान के चलते परिवर्तन की कार्यवाही रुकी है।

नई टीम की घोषणा जुलाई में होगी
भाजपा के अवध, कानपुर, ब्रज, पश्चिम, गोरखपुर और काशी क्षेत्र में नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती के बाद से उनकी नई टीम की घोषणा भी जुलाई में होनी है। क्षेत्रीय टीमों में ज्यादा बदलाव का प्रयोग करने की जगह आंशिक परिवर्तन ही किया जाएगा। पार्टी के करीब एक दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों को भी बदला जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें