फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Vidhan Parishad: विधान परिषद चुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी भाजपा, प्रभावशाली नेताओं की बैठक कल

Fri, 13 Jan 2023 12:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा यूपी विधान परिषद के चुनाव में पूरी क्षमता से प्रयास करेगी। इसे लेकर 14 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय पर बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद शिक्षक खंड की दो और स्नातक खंड की तीन सीटों के चुनाव में जीत के लिए भाजपा पूरी ताकत लगाएगी। पार्टी ने कानपुर उन्नाव शिक्षक क्षेत्र, कानपुर स्नातक क्षेत्र और झांसी प्रयागराज शिक्षक क्षेत्र के चुनाव से जुड़े जिलों के विधायकों, सांसदों और प्रभावशाली नेताओं की बैठक 14 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय पर बुलाई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह बैठक को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


विधान परिषद की पांच में से तीन सीटों पर अभी भाजपा काबिज है, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय हैं। पार्टी ने चुनाव में सभी पांच सीटों पर कब्जा जमाने का लक्ष्य रखा है। विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी की ओर से मतदाता बनाए गए हैं। साथ ही प्रत्याशियों के स्तर से भी अलग मतदाता बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें - गाजीपुर से लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करेंगे जेपी नड्डा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केसीआर के साथ जाने को तैयार अखिलेश यादव, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर असमंजस
विज्ञापन


पार्टी सभी पांच सीटों पर चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने जा रही है। इसके मद्देनजर तीन क्षेत्रों के सांसद, विधायक और प्रभावशाली नेताओं की बैठक रखी गई है।

बैठक में उन्हें चुनावी रणनीति बताने के साथ एक-एक मतदाता से संपर्क कर उनका मत एवं समर्थन हासिल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विधान परिषद चुनाव प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें