फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा 17 को निकालेगी तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों ने बैठक की। जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने बताया कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान को धूल चटा दी। सेना के इस पराक्रम को सलाम करने के लिए 17 मई को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा काकोरी के शीतला देवी मंदिर से शुरू होकर हरदोई रोड दुर्गागंज चौराहे पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

बैठक में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के बारे में बताया गया कि अभियान 21 से 31 मई तक चलेगा। इसके तहत महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं की दौड़, अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन व भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योगदान पर प्रदर्शनी, पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्णा लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें