फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा : सुनील बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी ने ‘सेवा ही संगठन’ के भाव से जनता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों की योजना बनाई है। जल्द घर-घर संपर्क अभियान में पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं व विचारधारा से लोगों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही अन्य अभियान भी चलेंगे। बंसल लखनऊ महानगर कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन अवसर पर कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि भाजपा को और सशक्त करने के लिए चलने वाले अभियान में सभी मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वह भी क्षेत्र में संपर्क करने जाएंगे। बताया कि 23 से 25 जुलाई तक पुन: वैक्सीनेशन अभियान चलेगा। 25 जुलाई को सभी बूथों पर बूथ कमेटी सदस्य प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। तीसरी लहर के संभावित खतरे से निपटने के लिए हर मंडल में स्वयंसेवकों की टीम बनाकर उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा।
9 से 15 अगस्त के बीच पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी शक्ति केंद्रों पर जाकर मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों व प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। सभी 393 शक्ति केंद्रों की बूथ समितियों का सत्यापन होगा और पन्ना प्रमुख भी नियुक्त करेंगे। 25 सितंबर को पन्ना प्रमुखों की बैठक भी शुरू होगी। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्य समिति बैठक के उद्घाटन सत्र में विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री व लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, महापौर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

दूसरे सत्र को मुकेश शर्मा ने संबोधित किया और सरकार व सांसद राजनाथ सिंह के कराए विकास कार्यों की चर्चा की। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं के संघर्षों की यादों को साझा किया। चौथे सत्र में कोरोना से दिवंगत जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। अंतिम सत्र में महामंत्री त्रिलोक सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिस पर महामंत्री रामअवतार कनौजिया, सुनील यादव, उपाध्यक्ष विवेक तोमर, आनंद द्विवेदी ने चर्चा की। प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हुआ। समापन सत्र में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री स्वाति सिंह ने उप्र बाल सेवा परियोजना की जानकारी दी। बैठक का संचालन महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें