प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 9 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। इसकी रूपरेखा तय करने के लिए मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा 9 से 21 जून तक विशेष अभियान चलाएगी। अभियान को मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक नाम दिया गया है। इस अभियान के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में भाजपा की ओर से मंगलवार को एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।
राजधानी स्थित भागीदारी भवन में आयोजित होने वाली कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।
वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह को अभियान का प्रभारी बनाया गया है।