फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन-2027: यूपी में हर समाज तक पहुंचेगी भाजपा, वीडी शर्मा संभालेंगे माइक्रो मैनेजमेंट की कमान

Mon, 02 Nov 2026 08:29 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच बीजेपी ने मिशन-2027 को साधने के लिए बूथ से लेकर विभिन्न सामाजिक, जातीय और पेशेवर समूहों तक पैठ मजबूत करने की नई रणनीति तैयार की है। इसकी कमान मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा को सौंपी गई है, जो राजधानी पहुंचकर प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ बैठक कर चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट का खाका खींचेंगे।
विज्ञापन
वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन को बूथ से लेकर समाज के अलग-अलग वर्गों तक सक्रिय करने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी अब नवगठित प्रकोष्ठों के जरिये चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट का खाका तैयार करेगी। इसकी कमान मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय संकुल प्रकोष्ठ संयोजक वीडी शर्मा को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


शर्मा सोमवार को राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे और सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों व सह संयोजकों के साथ बैठक कर जातीय व सामाजिक समीकरण साधने के साथ पेशेवर और कारोबारी समूहों तक सीधी पहुंच बनाने की रणनीति तैयार करेंगे। बैठक में प्रकोष्ठों की कार्ययोजना, सामाजिक समूहों के बीच संपर्क अभियान, स्थानीय समस्याओं का फीडबैक जुटाने और प्रदेश संगठन के साथ समन्वय पर चर्चा होगी। 

पार्टी चाहती है कि सरकार की योजनाओं और संगठन के राजनीतिक संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के साथ उनकी नाराजगी और अपेक्षाओं की जानकारी भी नेतृत्व तक पहुंचे।भाजपा की रणनीति अब केवल बड़ी रैलियों, सभाओं व शीर्ष नेताओं के राजनीतिक संदेशों तक सीमित रहने की नहीं है। पार्टी छोटे-छोटे सामाजिक समूहों, जातीय बिरादरियों और पेशेवर समुदायों के बीच भी पैठ मजबूत करना चाहती है। 
विज्ञापन


इस कवायद का बड़ा मकसद मिशन-2027 के लिए संगठन की पहुंच और प्रभाव का विस्तार करना है। पार्टी समाज के हर प्रभावशाली समूह को जोड़ने की कोशिश में है। प्रकोष्ठों की सक्रियता इसी व्यापक चुनावी रणनीति की अगली कड़ी मानी जा रही है। प्रकोष्ठों को संपर्क और संवाद का माध्यम बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें