फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: सेवा पखवाड़े के जरिए निकाय चुनाव की जमीन तैयार करेगी भाजपा, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति

Tue, 13 Sep 2022 09:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़े की शुरूआत कर रही है। इसी के जरिए पार्टी निकाय चुनाव की जमीन तैयार करेगी। यह निर्णय मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों और नगर पालिका परिषदों पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्तूबर (गांधी व शास्त्री जयंती) तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के जरिए पार्टी निकाय चुनाव की जमीन तैयार करेगी। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में निकाय चुनाव और विधान परिषद में शिक्षक स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव का रोडमैप तैयार किया गया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि सभी 17 निगर निगमों के साथ जिला मुख्यालयों की नगर पालिका परिषदों और बड़े शहरी क्षेत्रों की नगर पालिका परिषदों में पार्टी जीत के लिए पूरी ताकत लगाएगी। वर्ष 2017 के चुनाव में जिन नगर निगमों व नगर पालिका परिषदों में हार का सामना करना पड़ा था, वहां इस बार प्रदेश सरकार के एक मंत्री या प्रदेश पदाधिकारी को प्रभारी बनाया जाएगा। अन्य सभी निकायों में भी चुनाव प्रभारी तैनात किए जाएंगे।

सेवा पखवाड़े के दौरान पार्टी लगातार 15 दिन तक किसी न किसी सेवा कार्य के जरिए जनता के बीच जाकर चुनाव के लिए माहौल बनाएगी। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि तय कार्यक्रमों व अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए योजना पूर्वक काम करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पार्टी की विचारधारा से जुड़े सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। नए बूथों के गठन के साथ बूथ समितियों को मजबूत करने पर भी उन्होंने जोर दिया। बैठक में प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह समेत सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए।

नहीं लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कुछ जिलों में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कवायद पर नाराजगी जताई। कहा, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पार्टी की सहमति से बनाए गए थे ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव लाना ठीक नहीं है। यदि कहीं किसी ब्लॉक प्रमुख या जिला पंचायत अध्यक्ष से कोई परेशानी है तो प्रदेश मुख्यालय को इससे अवगत कराया जाए।

विधान परिषद चुनाव में सभी पांचों सीटों पर कमल खिलाने की तैयारी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनवरी में गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक और कानपुर खंड शिक्षक क्षेत्र का चुनाव होना है। इसमें इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक और कानपुर खंड शिक्षक को छोड़कर तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है। आगामी चुनाव में सभी पांचों सीटों पर जीत की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें