केंद्र में सरकार बनने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव बालियान को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा चुका है। प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया और नीलिमा कटियार भी मंत्री बनकर सरकार में शामिल हो चुके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
उपाध्यक्ष बीएल वर्मा भी एक निगम के अध्यक्ष हैं। जसवंत सैनी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा में एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत के नाते संगठन के पुनर्गठन में इन्हें पदाधिकारी का पद छोड़ना ही पड़ेगा। अभी कुछ आयोगों में स्थान खाली हुए हैं।
कहा जा रहा है कि प्रदेश के दो पदाधिकारियों को इनमें दो आयोगों में भेजना तय है। जाहिर है कि इन सभी की जगह नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपनी होगी।