फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सामाजिक न्याय सप्ताह के जरिए भाजपा बिछाएगी निकाय चुनाव की बिसात, आयोजित किए जाएंगे चिकित्सा शिविर

Mon, 03 Apr 2023 05:00 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भूपेंद्र चौधरी ने बैठक में कहा कि अभियान के लिए 3 अप्रैल को जिला स्तर और 4 अप्रैल को मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक बीजेपी सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। इस दौरान दलित बस्तियों में चिकित्सा शिविर, सहभोज सहित अन्य सेवा के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पार्टी ने सामाजिक न्याय सप्ताह के जरिए समाज के प्रत्येक तबके और इलाके में पहुंचकर निकाय चुनाव की बिसात बिछाने की रणनीति बनाई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार शाम वर्चुअल बैठक लेकर न्याय सप्ताह की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी ने बैठक में कहा कि अभियान के लिए 3 अप्रैल को जिला स्तर और 4 अप्रैल को मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह के तहत जनसरोकारों से जुडे़ कार्यक्रमों में आम जनता को जोड़ने की योजना बनानी चाहिए। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के अग्रिम मोर्चों की ओर से भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह 9 बजे पार्टी का ध्वज फहराएंगे। बूथ पर ही सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुनाया जाएगा।

 

धर्मपाल सिंह ने बताया कि भाजयुमो की ओर से 7 अप्रैल को जिला व मंडल स्तर पर चिकित्सा शिविर और सहभोज के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 8 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जिला स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रोजगार से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। किसान मोर्चा की ओर से 9 अप्रैल को प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। शहरी क्षेत्र में श्रीअन्न (मोटे अनाज) को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। महिला मोर्चा के की ओर से 10 अप्रैल को अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ जिला स्तर पर सहभोज के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

 


पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से 11 अप्रैल को जिला स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। मोदी-योगी सरकार की ओर से पिछडे़ वर्ग के लिए किए गए कार्यों की चर्चा होगी। प्रत्येक जिले में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। 12 अप्रैल को प्रदेश भर में नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अप्रैल को मंडल स्तर पर वृक्षारोपण अभियान एवं जलाशयों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर अनुसूचित जाति मोर्चा व पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश, जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें