फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विस चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीट लेकर फिर बनाएगी सरकार- केशव प्रसाद

Tue, 01 Jun 2021 01:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय महामंत्री से मुलाकात के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 300 से अधिक सीटों पर विजय होकर पुनः सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 300 से अधिक सीटों पर विजय होकर पुनः सरकार बनाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया को यह बयान दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फीडबैक लेने के लिए आज प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों को पार्टी कार्यालय बुलाया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित अन्य मंत्री बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीएल संतोष मंत्रियों से स्पष्ट पूछ रहे हैं यदि आज की डेट में चुनाव हो तो क्या परिणाम होंगे। जनता के बीच संगठन और सरकार को लेकर क्या धारणा है।  विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत के लिए क्या  किया जाना चाहिए । सरकार और संगठन के स्तर पर कहां खामियां हैं जिन्हें दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें