प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विधान परिषद में शिक्षक एवं स्नातक समूह के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान तेज करने को कहा है। बंसल ने 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रचार, चुनावी सभाओं और चुनाव प्रबंधन से जुडे मुद्दों की भी समीक्षा की।
इन अभियानों को भी धार देगी भाजपा
पार्टी प्रदेश सरकार के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत, जल संरक्षण व संवर्धन एवं पौधरोपण पर भी प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर काम करेगी।
मंडल चुनाव 13-14 को
प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि 13-14 अक्तूबर को प्रदेश के सभी संगठनात्मक 1918 मंडलों में चुनाव कराए जाएंगे।
अब तक 1 लाख 63 हजार 331 बूथ समितियों का गठन हो चुका है। इनमें से 1.38 लाख बूथों पर चुनाव हो गए हैं, 12 हजार बूथों पर प्रक्रिया चल रही है। 50 प्रतिशत जिलों में संगठन चुनाव पूरे होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्तूबर को कानुपर के गोबिन्दनगर, चित्रकूट के मानिकपुर, लखनऊ कैंट, प्रतापगढ़ के प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करेंगे।
16 अक्तूबर को बाराबंकी के जैदपुर, अंबेडकरनगर के जलालपुर, बहराइच के बलहा, मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। 18 को सहारनपुर की गंगोह, रामपुर जिला की रामपुर, अलीगढ़ की इग्लास सीट पर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे।